सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शासकीय संभागीय आईटीआई गोविन्दपुरा, भोपाल म.प्र. में ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल के साथ स्पोक एण्ड हब मॉडल पर रोजगारोन्मुखी लघु अवधि प्रशिक्षण 01 माह, 20 कार्य दिवस, 04 घंटे प्रति कार्य दिवस प्रदाय किया जाना है।
प्राचार्य, शासकीय संभागीय आईटीआई गोविन्दपुरा भोपाल ने बताया कि प्रशिक्षण पाठयक्रम में इलेक्ट्रीशियन (विधुतकार), बेसिक इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर एवं बेसिक प्लंबिंग, कंप्यूटर बेसिक कंप्यूटर रहेगा एवं प्रशिक्षण अवधि एक माह रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए योग्यता एवं आवश्यक दस्तावेज न्यूनतम 08वी उत्तीर्ण,आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षण शुल्क 250 रूपये कार्यालयीन समय में रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यार्थी संस्था में उपस्थित होकर हेल्पडेस्क से अपना रजिस्ट्रेशन 01 मार्च से 10 मार्च 2026 तक करा सकते हैं। प्रशिक्षण 11 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए रुपये 250 शुल्क देय होगा,जो संबंधित प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संस्था में जमा करना होगा। प्रशिक्षण संस्था के प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। साथ ही सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी।

#गोविन्दपुरा_आईटीआई #ग्लोबल_स्किल_पार्क #रोजगार_प्रशिक्षण #तकनीकीशिक्षा #करियरविकास #उद्योगकौशल #छात्रविकास