सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली :   इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 4 जुलाई को सोना 97,021 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 11 जुलाई को बढ़कर 97,511 रुपए हो गया। यानी एक हफ्ते में इसकी कीमत ₹490 बढ़ गई। वहीं चांदी 1,07,580 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,10,290 रुपए पर पहुंच गई, जो ₹2,710 की साप्ताहिक बढ़ोतरी है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,000 से ₹99,150 तक पहुंच चुकी है। 18 जून को सोना ₹99,454 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई छू चुका है, जबकि 11 जुलाई को चांदी ने भी अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर बना लिया।

साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोना ₹20,882 और चांदी ₹21,917 महंगी हो चुकी है। इस दौरान सोने की कीमत 76,162 से बढ़कर 97,046 रुपए पर पहुंची, जबकि चांदी 86,017 से बढ़कर 1,07,934 रुपए हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के टैरिफ और वैश्विक तनाव के चलते गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। केडिया एडवाइजरी के अनुसार, इस साल सोना ₹1,03,000 और चांदी ₹1,30,000 तक जा सकती है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ग्राहक भारतीय मानक ब्यूरो  हॉलमार्क वाला ही गोल्ड खरीदें, जिस पर 6 अंकों का HUID नंबर जरूर हो, ताकि गुणवत्ता की पुष्टि हो सके।

#सोना, #चांदी, #सोनेकीकीमत, #चांदीकीकीमत, #सोना28फीसदीमहंगा, #चांदी28फीसदीमहंगी, #गोल्डप्राइसहाइक, #सिल्वरप्राइसहाइक