सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /   नई दिल्ली  : आज देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,426 की गिरावट के साथ ₹99,107 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले यह ₹1,00,533 थी। वहीं, चांदी का दाम ₹1,300 घटकर ₹1,14,550 प्रति किलो पर आ गया है, जो कल ₹1,15,850 था।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों में सोने के रेट में बदलाव देखा गया है।

दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,01,120 | 22 कैरेट – ₹92,700 ,मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,00,970 | 22 कैरेट – ₹92,550 ,कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,00,970 | 22 कैरेट – ₹92,550 ,चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,00,970 | 22 कैरेट – ₹92,550 , भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,01,020 | 22 कैरेट – ₹92,600

सोने की कीमत में सालभर में जबरदस्त तेजी

1 जनवरी 2025 से अब तक सोने के दाम में ₹22,945 की बढ़त हुई है। इस साल की शुरुआत में सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब ₹99,107 हो गई है। इसी तरह चांदी भी ₹28,533 महंगी होकर ₹1,14,550 प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।

सुझाव: हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें

खरीदारी करते समय केवल भारतीय मानक ब्यूरो सर्टिफाइड हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। हर हॉलमार्क गोल्ड पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है, जो उसकी शुद्धता का प्रमाण होता है।

#सोना, #चांदी, #सोनेकीकीमत, #चांदीकीकीमत, #गोल्डरेट, #सिल्वररेट, #वायदा, #IBJA, #BIS, #HUID