सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शुक्रवार 4 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना ₹195 की गिरावट के साथ ₹97,142 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो गुरुवार को ₹97,337 था। इसी तरह चांदी की कीमत भी ₹253 कम होकर ₹1,07,367 प्रति किलो पर पहुंच गई है।
इस साल अब तक सोने ने लगभग 28% और चांदी ने 25% रिटर्न दिए हैं। 18 जून को सोना ₹99,454 और चांदी ₹1,09,550 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच चुके हैं।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (10 ग्राम)
दिल्ली: 24 कैरेट ₹98,880 | 22 कैरेट ₹90,650
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: 24 कैरेट ₹98,730 | 22 कैरेट ₹90,500
इस साल 1.03 लाख तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि वैश्विक राजनीतिक तनाव, खासकर इजराइल-ईरान युद्ध की स्थिति से सोने की मांग बढ़ी है। ऐसे में 2025 में सोने की कीमत ₹1.03 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।
सोने की खरीद में सतर्कता जरूरी
विशेषज्ञों का सुझाव है कि खरीदारी करते समय BIS हॉलमार्क के साथ 6 अंकों वाला HUID नंबर जरूर जांचें, ताकि शुद्धता की गारंटी रहे।
#सोना, #चांदी, #सोनेकीकीमत, #चांदीकीकीमत, #बाजारअपडेट, #गोल्डप्राइस, #सिल्वरप्राइस, #सोना2024, #चांदी2024, #निवेश