सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13 घटकर ₹98,375 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले ₹98,388 थी। वहीं, चांदी की कीमत में ₹1,135 की बड़ी गिरावट आई है और यह ₹1,13,207 प्रति किलो पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,00,080 और मुंबई, कोलकाता व चेन्नई में ₹99,930 प्रति 10 ग्राम पर है। भोपाल में यह ₹99,980 प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है।
गौरतलब है कि 23 जुलाई को सोना ₹1,00,533 और चांदी ₹1,15,850 प्रति किलो के साथ अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके थे।
इस साल अब तक सोने में ₹22,213 की वृद्धि हो चुकी है, जो 1 जनवरी को ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,13,207 हो गई है।
विशेषज्ञों का सुझाव है कि ग्राहक हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो की हॉलमार्क मुहर वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इस पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर कोड होता है, जिससे उसकी शुद्धता की पहचान होती है।
बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशक सावधानी से निर्णय लें। आने वाले समय में वैश्विक आर्थिक हालातों के चलते दामों में और बदलाव संभव है।
#सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #सोना #चांदी #सोनेचांदीमेंगिरावट #आजकासोनेकाभाव #गोल्डरेट #सिल्वररेट