सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 1 अगस्त को देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹563 घटकर ₹97,971 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बीते दिन यह ₹98,534 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत ₹131 गिरकर ₹1,09,819 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,09,950 प्रति किलो थी।
कैरेट के हिसाब से देखें तो आज 22 कैरेट सोना ₹89,741 और 18 कैरेट ₹73,478 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। देश के विभिन्न महानगरों में सोने के भाव में भी अंतर देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹99,970 पर तो मुंबई में ₹99,820 पर है। इसी तरह भोपाल में सोना ₹99,870 और चेन्नई व कोलकाता में ₹99,820 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया
इस साल 1 जनवरी से अब तक सोने की कीमत में ₹21,809 की वृद्धि हुई है, जबकि चांदी ₹23,802 महंगी हुई है। बीते साल 2024 में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।
विशेषज्ञों की सलाह है कि ग्राहक हमेशा हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर देखकर उसकी शुद्धता सुनिश्चित करें। इससे आप ठगी से बच सकते हैं और असली सोने की पहचान कर सकते हैं।
#सोनेकेदाम #चांदीकीकीमत #IBJA #सोना #चांदी #मुद्राव्यापार