सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : सोने और चांदी की कीमतों में आज 15 जुलाई को बड़ी गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹339 सस्ता होकर ₹97,964 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,867 कम होकर ₹1,12,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।
यह गिरावट सोने के 8 जून को बनाए ₹99,454 के ऑल टाइम हाई और चांदी के ₹1,13,867 के ऑल टाइम हाई के बाद आई है। इससे संकेत मिलता है कि महंगाई और वैश्विक बाजार की अनिश्चितता के चलते निवेशकों का रुझान अब कुछ हद तक कम हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:
दिल्ली: ₹99,920 (24K), ₹91,600 (22K)
मुंबई: ₹99,770 (24K), ₹91,450 (22K)
कोलकाता: ₹99,770 (24K), ₹91,450 (22K)
चेन्नई: ₹99,770 (24K), ₹91,450 (22K)
भोपाल: ₹99,820 (24K), ₹91,500 (22K)
इस साल सोना 21,802 रुपए महंगा
1 जनवरी 2025 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब तक ₹21,802 बढ़कर ₹97,964 हो चुका है। वहीं, चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,13,867 तक पहुंची, यानी ₹27,850 की तेजी।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि केवल बीआईएस हॉलमार्क और 6 अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर वाला सोना ही खरीदें। इससे सोने की शुद्धता की गारंटी मिलती है।
अपने शहर के ताज़ा भाव जानने के लिए नजदीकी ज्वैलर्स से संपर्क करें या अधिकृत वेबसाइट्स पर विज़िट करें।
#सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #बाजारअपडेट #गोल्डरेट #सिल्वररेट #IBJA #आजकासोना #आजकीचांदी #हॉलमार्कसोना #धातुमूल्य