सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  नई दिल्ली :  आज यानी 3 सितंबर 2025 को सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,05,638 तक बढ़ गया है, जो पहले ₹1,04,424 था। इस साल अब तक सोने में ₹29,476 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतें भी बढ़ीं हैं। 1 किलो चांदी का भाव आज ₹1,22,970 हो गया, जो पहले ₹1,22,833 था। चांदी ने इस साल 1 अगस्त को ₹1,23,250 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,06,970 से ₹1,07,120 तक है। 22 कैरेट सोना ₹98,050 से ₹98,200 के बीच बिक रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के टैरिफ, वैश्विक तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध, कम ब्याज दरें और रुपए में गिरावट के कारण सोने की मांग बढ़ी है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, इस साल सोने का भाव ₹1,08,000 तक जा सकता है और चांदी ₹1,30,000 तक पहुँच सकती है।

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें। हॉलमार्क में 6 अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है, जो सोने की कैरेट और प्रमाणिकता सुनिश्चित करता है।

#सोना #चांदी #गोल्डप्राइस #सिल्वरप्राइस #ऑलटाइमहाई #सोनेकीकीमत #BISगोल्ड #सोना2025 #चांदी2025 #गोल्डन्यूज़