सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 2 जुलाई को सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई जबकि चांदी के दाम में गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹50 बढ़कर ₹97,480 प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले यह ₹97,430 पर थी। वहीं चांदी ₹275 सस्ती होकर ₹1,06,688 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। कैरेट के अनुसार सोने की कीमतें: 24 कैरेट: ₹97,480, 20 कैरेट: ₹89,292,  18 कैरेट: ₹73,110,   मुख्य महानगरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार रहे:  दिल्ली: ₹99,040, मुंबई: ₹98,890, कोलकाता: ₹98,890, चेन्नई: ₹98,890, भोपाल: ₹98,940 इस साल अब तक सोना ₹21,318 महंगा हुआ है। 1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब ₹97,480 तक पहुंच गई है। वहीं, चांदी भी ₹20,671 महंगी होकर ₹1,06,688 प्रति किलो पर पहुंच गई है।  खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इस पर 6 अंकों का HUID नंबर अंकित होता है, जो सोने की शुद्धता की पहचान देता है। सोना और चांदी में निवेश के लिहाज़ से यह समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है, विशेष रूप से जब बाजार लगातार अस्थिर बना हुआ है।

#सोना, #चांदी, #सोनेकीकीमत, #चांदीकीकीमत, #गोल्डरेट, #सिल्वररेट, #बुलियनमार्केट, #महंगासोना