सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंगलवार, 8 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम ₹599 बढ़कर ₹97,195 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो सोमवार को ₹96,596 था। वहीं चांदी की कीमत ₹1,159 बढ़कर ₹1,07,690 प्रति किलोग्राम हो गई।

हाल ही में, 18 जून को सोना ₹99,454 और चांदी ₹1,09,550 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई तक पहुंची थी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में भी 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,840 से ₹98,990 तक दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,600 से ₹90,750 तक रही।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल सोना ₹1,03,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव जैसे जियोपॉलिटिकल कारणों से सोने की मांग में तेजी देखी जा रही है।

ग्राहकों को सलाह दी गई है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ ही सर्टिफाइड सोना खरीदें। सोने पर मौजूद 6 अंकों का हॉलमार्क कोड यानी (हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या) उसकी शुद्धता की पहचान कराता है।

इस तेजी ने निवेशकों को एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर आकर्षित किया है।

#सोना_चांदी_कीमतें #सोना_महंगा #चांदी_कीमत #गोल्ड_प्राइस #सिल्वर_प्राइस #सोना_निवेश #चांदी_निवेश