सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 28 जून को 24 कैरेट सोना 95,784 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 5 जुलाई को बढ़कर 97,021 रुपये हो गया। यानी सिर्फ एक हफ्ते में सोने की कीमत में 1,237 रुपये का इजाफा हुआ। वहीं, चांदी भी 2,387 रुपये की बढ़त के साथ 1,07,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
शहरों में सोने की कीमतें:
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹98,980 प्रति 10 ग्राम, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ₹98,830, जबकि भोपाल में यह ₹98,880 प्रति 10 ग्राम रहा।
इस साल अब तक ₹20,859 महंगा हुआ सोना:
1 जनवरी 2025 को सोना ₹76,162 था, जो अब तक ₹20,859 बढ़कर ₹97,021 हो गया है। चांदी भी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,07,580 पर पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल सोना ₹1,03,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।
जानकारों की राय:
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों, विशेषकर इजराइल-ईरान संघर्ष की वजह से सोने की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है।
खरीददारी में सावधानी जरूरी:
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि केवल BIS हॉलमार्क वाला और 6 अंकों के HUID कोड वाला ही सोना खरीदें, ताकि गुणवत्ता की पूरी गारंटी रहे।
#सोने_की_कीमत #चांदी_की_कीमत #सोना_महंगा #चांदी_महंगी #गोल्ड_रेट #सिल्वर_रेट #ज्वेलरी_बाजार