सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :   आज देशभर में सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹130 सस्ता होकर ₹97,370 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल इसका भाव ₹97,500 था। वहीं, चांदी की कीमत ₹263 घटकर ₹1,10,937 प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

14 जुलाई को चांदी ने ₹1,13,867 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, सोना 8 जून को ₹99,454 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर था।

शहरों में सोने की कीमतें (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली: ₹99,480, मुंबई: ₹99,330, कोलकाता: ₹99,330,  चेन्नई: ₹99,330 ,भोपाल: ₹99,380

22 कैरेट सोना इन शहरों में लगभग ₹91,050 से ₹91,150 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

2025 में अब तक 21,208 रुपये महंगा हुआ सोना

1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹97,370 हो गया है। यानी इस साल अब तक ₹21,208 की तेजी आई है। वहीं, चांदी की कीमत ₹86,017 से बढ़कर ₹1,10,937 हो गई है।

सोने की खरीद में सतर्कता जरूरी

विशेषज्ञों की सलाह है कि केवल भारतीय मानक ब्यूरो  हॉलमार्क युक्त और 6 अंकों वाले हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या   नंबर वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इससे सोने की शुद्धता की जांच संभव होती है।

#सोना #चांदी #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #बाजार #कीमतगिरावट #इंवेस्टमेंट #गोल्डप्राइस #सिल्वरप्राइस