सीएनएन सेंट्रलन्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 11 जून 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोना ₹304 घटकर ₹96,055 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले यह ₹96,359 पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी ₹806 सस्ती होकर ₹1,06,194 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो हाल ही में अपने ऑल टाइम हाई ₹1,07,000 प्रति किलो को छू चुकी थी।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:

दिल्ली: 24 कैरेट ₹98,550 | 22 कैरेट ₹90,350

मुंबई: 24 कैरेट ₹98,400 | 22 कैरेट ₹90,200

कोलकाता: 24 कैरेट ₹98,400 | 22 कैरेट ₹90,200

चेन्नई: 24 कैरेट ₹98,400 | 22 कैरेट ₹90,200

भोपाल: 24 कैरेट ₹98,450 | 22 कैरेट ₹90,250

अब तक ₹19,893 महंगा हो चुका है सोना

इस साल की शुरुआत (1 जनवरी) से अब तक सोने की कीमत में ₹19,893 की वृद्धि हुई है। 24 कैरेट सोना जहां पहले ₹76,162 था, वहीं अब ₹96,055 हो गया है। चांदी की कीमत भी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,06,194 प्रति किलो हो गई है।

कितना और बढ़ सकता है दाम?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि इस साल गोल्ड ₹1,03,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है, खासकर जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण।

सलाह: हमेशा BIS हॉलमार्क और 6 अंकों वाला HUID नंबर देखकर ही सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें।

#सोना #चांदी #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #गोल्डप्राइस #सिल्वरप्राइस #बाजारभाव #सोनेचांदीमेंगिरावट