सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  नई दिल्ली :   31 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹603 की गिरावट के साथ ₹98,414 प्रति 10 ग्राम हो गई, जो एक दिन पहले ₹99,017 थी।

वहीं चांदी की कीमत ₹1,655 घटकर ₹1,11,745 प्रति किलो रह गई है। इससे पहले चांदी ₹1,13,400 प्रति किलो पर बिक रही थी। 23 जुलाई को सोना ₹1,00,533 और चांदी ₹1,15,850 के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी।

देश के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं: दिल्ली में ₹1,00,180, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ₹1,00,030, जबकि भोपाल में ₹1,00,080 प्रति 10 ग्राम।

वर्तमान वर्ष में सोना अब तक ₹22,252 महंगा हुआ है। 1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹98,414 हो गया है। इसी अवधि में चांदी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,11,745 हो गई है।

विशेषज्ञ ग्राहकों को सलाह देते हैं कि हमेशा BIS हॉलमार्क युक्त सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हर हॉलमार्क पर 6 अंकों का (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) होता है, जो सोने की शुद्धता की पहचान में मदद करता है।

#सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #सोना2025 #चांदी2025 #महंगाई #कीमतगिरावट