सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   आज यानी 25 जून 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹112 सस्ता होकर ₹97,151 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले यह ₹97,263 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत ₹317 गिरकर ₹1,05,650 प्रति किलोग्राम हो गई है, जो पहले ₹1,05,967 थी।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और भोपाल जैसे प्रमुख महानगरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,950 से ₹99,100 के बीच रही, जबकि 22 कैरेट सोना ₹90,700 से ₹91,550 के बीच रहा।

इस साल अब तक सोने की कीमतों में ₹20,989 की बढ़ोतरी देखी गई है। 1 जनवरी 2025 को सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब बढ़कर ₹97,151 हो चुकी है। चांदी की कीमतों में भी इसी अवधि में ₹19,633 की वृद्धि हुई है।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। अनुमान है कि साल के अंत तक सोना ₹1,03,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि हमेशा बीआईएस हॉलमार्क युक्त और HUID नंबर वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें, ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

#सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #सोना2025 #चांदी2025 #सोनेचांदीकीगिरावट