सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल  /   नई दिल्ली  मंगलवार, 23 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में फिर उछाल देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,343 महंगा होकर ₹1,13,498 पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ₹1,181 बढ़कर ₹1,34,050 प्रति किलो हो गई।

इस साल अब तक सोना ₹37,336 और चांदी ₹48,033 महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह, चांदी 2024 के अंत में ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹1,34,050 हो गई है।

सोने की कीमतें (23 सितंबर, 2025 – इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन अनुसार) 24 कैरेट: ₹1,13,498 / 10 ग्राम,  22 कैरेट: ₹1,03,964 / 10 ग्राम ,18 कैरेट: ₹85,124 / 10 ग्राम  कीमत बढ़ने के कारण विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के टैरिफ प्लान, रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगाई का दबाव, डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट और चीन-रूस जैसे देशों द्वारा सोने की भारी खरीद इसकी कीमत को ऊपर ले जा रही है। आगे का अनुमान  एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस साल सोना ₹1,15,000 प्रति 10 ग्राम तक और चांदी ₹1,40,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है। खरीदते समय ध्यान रखें  हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।  सोने का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन  जैसी वेबसाइट से क्रॉस चेक करें।

#सोना #चांदी #GoldPrice #SilverPrice #IBJA #Investment