सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 30 जून को सोने की कीमतों में तेजी और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम ₹167 बढ़कर ₹95,951 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले यह ₹95,784 था।

वहीं, चांदी की कीमत ₹682 घटकर ₹1,05,875 प्रति किलोग्राम रह गई है। 18 जून को चांदी ₹1,09,550 और सोना ₹99,454 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुके थे।

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में उछाल देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹97,410, मुंबई और कोलकाता में ₹97,260, चेन्नई में ₹97,260 और भोपाल में ₹97,310 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

इस साल अब तक सोना ₹19,789 महंगा हुआ है। 1 जनवरी 2025 को सोने का भाव ₹76,162 था, जो अब बढ़कर ₹95,951 हो गया है। वहीं, चांदी भी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,05,875 तक पहुंच चुकी है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ग्राहक हमेशा बीआईएस  हॉलमार्क वाले सर्टिफाइड गोल्ड की ही खरीदारी करें। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (एचयूआईडी) के जरिए सोने की शुद्धता की जांच की जा सकती है। यह नंबर 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे- AZ4524। .

#सोना #चांदी #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #सोनामहंगा #चांदीसस्ती #बाजारअपडेट #गोल्डप्राइस #सिल्वरप्राइस