सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 3 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम ₹306 बढ़कर ₹97,786 प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले इसका भाव ₹97,480 था। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,060 की बढ़त के साथ ₹1,07,748 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और भोपाल सहित प्रमुख शहरों में सोने के दाम 24 कैरेट के लिए ₹99,330 से ₹99,480 तक हैं, जबकि 22 कैरेट सोना ₹91,050 से ₹91,200 प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोना ₹99,380 और 22 कैरेट ₹91,100 प्रति 10 ग्राम रहा।
इस वर्ष अब तक सोना ₹21,624 और चांदी ₹21,731 महंगी हुई है। 1 जनवरी को 24 कैरेट सोना ₹76,162 था जो अब ₹97,786 तक पहुंच गया है। वहीं चांदी 86,017 से बढ़कर ₹1,07,748 हो गई है।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, इजराइल-ईरान युद्ध और वैश्विक तनाव के चलते सोने की मांग बढ़ रही है। उनके मुताबिक, साल के अंत तक सोना ₹1,03,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।
साथ ही विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं को हमेशा बीआईएस हॉलमार्क युक्त हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर वाला प्रमाणित सोना खरीदने की सलाह दी है ताकि शुद्धता की गारंटी सुनिश्चित की जा सके।
#सोना, #चांदी, #सोनेकीकीमत, #चांदीकीकीमत, #महंगासोना, #बढ़तेदाम, #IBJA, #सोना2025, #चांदी2025