सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : देशभर में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी महंगी हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना 408 रुपए गिरकर 99,549 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका भाव 99,957 रुपए था। वहीं, 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई छुआ था।
दूसरी ओर, चांदी की कीमत 92 रुपए बढ़कर 1,13,593 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,501 रुपए पर थी। 23 जुलाई को चांदी 1,15,850 रुपए प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी। विभिन्न महानगरों में आज के 24 कैरेट सोने के दाम: दिल्ली ₹1,01,550, मुंबई ₹1,01,400, कोलकाता ₹1,01,400, चेन्नई ₹1,01,400 और भोपाल ₹1,01,450।
इस साल की शुरुआत से अब तक सोना 23,387 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में 27,576 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक गोल्ड मार्केट पर नजर बनाए रखें क्योंकि वैश्विक आर्थिक उतार-चढ़ाव का सीधा असर इसकी कीमतों पर पड़ता है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि केवल BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हर सोने के आभूषण पर 6 अंकों का एचयूआईडी (हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या) होता है, जो सोने की शुद्धता की गारंटी देता है।
#सोना #चांदी #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #गोल्डप्राइस #सिल्वरप्राइस