सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   / नई दिल्ली :  आज यानी सोमवार, 29 जुलाई को भारतीय बाजारों में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 172 रुपए गिरकर 98,274 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इससे पहले यह 98,446 रुपए थी।

वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमत 606 रुपए बढ़कर 1,13,590 रुपए प्रति किलो हो गई है। पिछली दर 1,12,984 रुपए थी। बीते 23 जुलाई को सोना 1,00,533 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,15,850 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।

शहरों में सोने का रेट

दिल्ली: 24 कैरेट ₹99,970 | 22 कैरेट ₹91,650

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: 24 कैरेट ₹99,820 | 22 कैरेट ₹91,500

भोपाल: 24 कैरेट ₹99,870 | 22 कैरेट ₹91,550

2025 में अब तक ₹22,112 महंगा हुआ सोना

इस साल की शुरुआत में सोने की कीमत 76,162 रुपए थी, जो अब 98,274 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत भी 86,017 रुपए से बढ़कर 1,13,590 रुपए हो गई है।

क्या सावधानी रखें खरीदते समय?

सुनिश्चित करें कि आप BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हर सोने के गहने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (जैसे AZ4524) जरूर चेक करें, जो उसकी शुद्धता की पहचान है।

#सोना, #चांदी, #सोनेकीकीमत, #चांदीकीकीमत, #गोल्डरेट, #सिल्वररेट, #आजकासोना, #आजकीचांदी