सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड में सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ₹2.5 करोड़ के इन्वेस्टमेंट की वैल्यू आज बढ़कर ₹10 करोड़ हो गई है। विराट-अनुष्का ने गो डिजिट में यह इन्वेस्टमेंट फरवरी 2020 में किया था।
दरअसल, गो डिजिट की स्टॉक मार्केट में आज गुरुवार (23 फरवरी) को लिस्टिंग हुई है। कंपनी का शेयर सुबह मार्केट ओपन होने के बाद अपने IPO प्राइस ₹272 से 5.15% ऊपर ₹286 पर लिस्ट हुआ।
गो डिजिट का शेयर ₹308 पर कारोबार कर रहा
अब इसका शेयर 8.02% की तेजी के साथ 308 रुपए पर कारोबार कर रहा है। विराट-अनुष्का ने अभी भी कंपनी के शेयरों को अपने पास बरकरार रखा है, जिसके चलते उनका निवेश चार गुना बढ़ गया है। यानी उन्हें कंपनी के शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
विराट ने गो डिजिट में 2 करोड़ का निवेश किया था
इंश्योरेंस कंपनी के रेड हियररिंग प्रोस्पेक्टस यानी RHP के मुताबिक, क्रिकेटर विराट कोहली ने गो डिजिट के 75 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 266,667 इक्विटी शेयर खरीदे थे, यानी उन्होंने टोटल 2 करोड़ रुपए का निवेश किया था।
अनुष्का ने गो डिजिट में 50 लाख का इन्वेस्टमेंट किया था
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी 50 लाख रुपए में गो डिजिट के 66,667 शेयर खरीदे थे। इस हिसाब से कपल ने कंपनी में टोटल 2.5 करोड़ रुपए का निवेश किया था।
गो डिजिट के शेयर की कीमत 300 रुपए से ज्यादा होने के साथ ही विराट के 2 करोड़ रुपए के निवेश की वैल्यू बढ़कर 8 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं अनुष्का के 50 लाख के निवेश की वैल्यू बढ़कर 2 करोड़ हो गई है। इस हिसाब से कपल के शेयरों की कीमत अब 10 करोड़ रुपए हो गई है।
कंपनी का IPO 15 मई को ओपन और 17 मई को क्लोज हुआ था
बेंगलुरु स्थित इंश्योरटेक स्टार्ट-अप गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 15 मई को ओपन और 17 मई को क्लोज हुआ था।
इश्यू के जरिए कंपनी ने ₹2,614.65 करोड़ जुटाए
ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, इस इश्यू के जरिए कंपनी ने ₹2,614.65 करोड़ जुटाए हैं। इसके लिए कंपनी ने ₹1,125 करोड़ के नए शेयर जारी किए थे। वहीं ₹1,489.65 करोड़ के 5.48 करोड़ शेयर्स को कंपनी के मौजूदा निवेशकों ने ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए बेचे थे।
IPO के जरिए प्रमोटर गो डिजिट इंफोवर्क्स और अन्य मौजूदा शेयरहोल्डर्स ने अपनी हिस्सेदारी बेची है। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹258-₹272 प्रति शेयर तय किया था।
कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से 1,176 करोड़ रुपए जुटाए
इश्यू ओपन होने से एक दिन पहले फेयरफैक्स बैक्ड इंश्योरेंस कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से लगभग 1,176 करोड़ रुपए जुटाए थे। इन निवेशकों में फिडेलिटी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और हेज फंड बे पॉन्ड पार्टनर्स शामिल थे। कंपनी ने 56 फंडों को अपर प्राइस बैंड 272 रुपए प्रति शेयर पर 4.32 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे थे।
गो डिजिट को दिसंबर 2016 में स्थापित किया गया था
दिसंबर 2016 में स्थापित गो डिजिट हेल्थ, ट्रैवल और प्रॉपर्टी इंश्योरेंस सहित इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की एक डाइवर्स रेंज प्रोवाइड करती है। कंपनी ने अपनी सभी बिजनेस लाइनों में टोटल 74 एक्टिव प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं।