सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के द्वारा मुख्यालय के संरक्षा विभाग के द्वारा प्रकाशित संरक्षा दर्शन (38 संस्करण) एवं रेलवे बोर्ड द्वारा संरक्षा में अभिवृद्धि हेतु जारी किये गए दिशा निर्देश का संकलन संस्करण-03 बुकलेट का विमोचन किया गया।
संरक्षा विभाग, पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय द्वारा प्रकाशित संरक्षा दर्शन (38वां संस्करण) एवं रेलवे बोर्ड द्वारा समय-समय पर जारी संरक्षा निर्देशों के संकलन (तीसरा संस्करण) कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संरक्षा संबंधी नियमों, एवं प्रक्रियाओं की स्पष्ट एवं व्यवस्थित जानकारी प्रदान करेंगे।
इसके साथ ही, जबलपुर मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा विकसित संरक्षा ऐप/वेब पोर्टल का शुभारम्भ भी महाप्रबंधक बंदोपाध्याय द्वारा किया गया। यह प्लेटफॉर्म संरक्षा से जुड़ी सूचनाओं, दिशा-निर्देशों एवं संदर्भ सामग्री को त्वरित एवं सरल रूप में उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
महाप्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि संरक्षा पत्रिकाओं का नियमित अद्यतन एवं डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग, सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सभी संरक्षा मानकों के प्रति सतत सजगता एवं प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीन खोराना, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मुकेश, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविन्द कुमार रजक, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक श्याम सुन्दर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. डी. पाटीदार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम. एस. हाशमी एवं सचिव महाप्रबंधक जे. पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाप्रबंधक के द्वारा संरक्षा विभाग के प्रयास की सराहना की गई कि उनके द्वारा सीमित संसाधनों के बावजूद भी समय पर इस पुस्तक का प्रकाशन सुनिश्चित किया गया एवं यह भी अपेक्षा की कि इसका उपयोग समस्त रेल कर्मचारी आपदा की तीव्रता को कम करने के लिए प्रभावी रूप से सुनिश्चित करेंगे।
#जीएम #संरक्षा #सुरक्षापहल #मोबाइलऐप #ऑनलाइनपोर्टल #डिजिटलपहल #सुरक्षाजागरूकता