सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खेल का आयोजन लगातार होना चाहिए, लेकिन आतंकी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गांगुली की यह टिप्पणी हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सामने आई है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

गांगुली ने कहा, “मैं ठीक हूं। खेल चलते रहना चाहिए। लेकिन पहलगाम जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। आतंकवाद रुकना चाहिए। भारत ने आतंक के खिलाफ हमेशा सख्त रुख अपनाया है… लेकिन खेल होना चाहिए।”

एशिया कप का आयोजन 9 से 28 सितंबर के बीच UAE में होगा। यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसे आगामी 2026 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे दोनों टीमों के बीच एक से अधिक बार मुकाबला हो सकता है।

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इस विषय को और विवादित बना दिया जब उन्होंने भारत पर सवाल उठाए कि WCL में मैच न खेलने के बाद एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना विरोधाभासी है।

भारत ने अब तक 8 बार एशिया कप जीता है, जो किसी भी देश से सबसे अधिक है। पाकिस्तान ने इसे केवल 2 बार जीता है।

राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तान भारत नहीं आएगा, इसी कारण टूर्नामेंट को UAE शिफ्ट किया गया है। गांगुली के अनुसार, खेल और कूटनीति दोनों को अपने-अपने दायरे में रहना चाहिए।\

#सौरवगांगुली #एशियाकप2025 #भारतपाकिस्तानमैच #आतंकवाद #UAEटूर्नामेंट #क्रिकेटसमाचार #भारतीयक्रिकेट