सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नागपुर, : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर में आयोजित ‘प्रकाश देशपांडे स्मृति कुशल संगठक पुरस्कार समारोह’ में कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है जो सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएं। उन्होंने कहा कि अगर सिस्टम में अनुशासन चाहिए तो अदालत का सहारा लेना अनिवार्य है।
गडकरी ने कहा कि कई बार अदालतें ऐसे फैसले करा देती हैं जो सरकारें नहीं करवा पातीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज में जागरूक और जुझारू नागरिक होने चाहिए जो न सिर्फ गलतियों को उजागर करें, बल्कि जनहित में कानून का सहारा लें।
उन्होंने यह भी कहा कि आज की राजनीति में नेताओं के लिए जनता को लुभाने की कोशिशें आड़े आ जाती हैं, जिससे वे जनहित में आवश्यक फैसले नहीं ले पाते। ऐसे में जब लोग अदालत जाते हैं, तो सिस्टम को अपनी जवाबदेही समझ में आती है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऐसे लोगों का उदाहरण भी दिया जिन्होंने जनहित में सरकार के खिलाफ केस दायर कर सिस्टम को जिम्मेदार बनाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जागरूक नागरिकों की मौजूदगी सबसे बड़ी ताकत होती है।
इस मौके पर गडकरी ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की भी सराहना की और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
#नितिन_गडकरी #सरकार_पर_केस #लोकतंत्र #अनुशासन #जागरूक_नागरिक #नागपुर_समारोह