सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत की महिला शतरंज प्रतिभा एक बार फिर विश्व मंच पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। जॉर्जिया के बटुमी में चल रहे FIDE विमेंस वर्ल्ड कप में चार भारतीय महिला खिलाड़ी—कोनेरू हम्पी, द्रोणवल्ली हरिका, आर. वैशाली और दिव्या देशमुख—ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
अनुभवी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने स्विट्जरलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक को टाईब्रेक्स में 1.5-0.5 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला चीन की युशिन सॉन्ग से होगा।
दिव्या देशमुख और द्रोणवल्ली हरिका के बीच होने वाला क्वार्टरफाइनल मुकाबला पूरी तरह भारतीय होगा, जिससे यह तय है कि कम से कम एक भारतीय महिला खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचना सुनिश्चित है।
दिव्या ने प्री-क्वार्टरफाइनल में दूसरे वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी झू जिनर को हराकर सबको चौंका दिया। उन्होंने पहला गेम काले मोहरों से जीतकर दूसरा गेम ड्रॉ किया। वहीं, हरिका ने रूस की कतेरीना लागनो को बेहद कठिन टाईब्रेक मुकाबले में मात दी।
दूसरी ओर, आर. वैशाली ने कजाकिस्तान की मेरुएर्त कमालिदेनोवा को ब्लिट्ज टाईब्रेक्स में हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। उनका अगला मुकाबला चीन की तान झोंगयी से होगा।
इस प्रतिष्ठित नॉकआउट टूर्नामेंट का कुल इनामी पूल 6.91 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 5.96 करोड़ रुपये) है। विजेता को 50,000 डॉलर मिलेंगे, और टॉप-3 खिलाड़ी महिला विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करेंगी।
भारत की चारों खिलाड़ी ना सिर्फ देश के लिए गर्व का कारण बनी हैं, बल्कि उन्होंने महिला शतरंज में भारत की बढ़ती ताकत का भी परिचय दिया है।
#कोनेरूहम्पी #द्रोणवल्लीहरिका #आरवैशाली #दिव्यादेशमुख #फाइडेवर्ल्डकप #भारतीयमहिलाचेस