सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पिछले 24 घंटे में ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है। इससे फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले देशों की संख्या लगभग 150 हो गई है। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने लंदन से वीडियो संदेश जारी कर यह ऐलान किया और कहा कि दो राष्ट्र समाधान (Two-State Solution) ही शांति का मार्ग है।
पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रेंजेल और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने भी इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि यह स्थायी शांति और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने भी कहा कि यह कदम फिलिस्तीनी लोगों की आजादी और टू-स्टेट सॉल्यूशन को बचाने का प्रयास है।
हालांकि, अमेरिका अब भी फिलिस्तीन को मान्यता देने के पक्ष में नहीं है, और इजराइली पीएम नेतन्याहू ने इसे आतंकवाद को इनाम देने जैसा करार दिया। ब्रिटेन ने इजराइल को चेतावनी दी है कि वेस्ट बैंक के हिस्सों पर कब्जा न किया जाए।
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और विदेश मंत्रालय ने इस कदम का स्वागत किया और अमेरिका सहित बाकी देशों से भी मान्यता की अपील की। फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र में ‘परमानेंट ऑब्जर्वर स्टेट’ का दर्जा प्राप्त है।
इस कदम से इजराइल-हमास संघर्ष और गाजा में मानवीय संकट पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा है। फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले यह निर्णय इतिहास में मिडिल ईस्ट शांति प्रयासों में अहम माने जा रहे हैं।
#फिलिस्तीन #Palestine #दो_राष्ट्र_समाधान #ब्रिटेन #कनाडा #ऑस्ट्रेलिया