सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर दिलीप दोशी का सोमवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी कालिंदी, बेटा नयन दोशी और बेटी विशाखा हैं। दिलीप दोशी उन 9 भारतीय खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया था।

33 टेस्ट और 15 वनडे में किया देश का प्रतिनिधित्व

बाएं हाथ के स्पिनर दोशी ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैचों में 114 विकेट और 15 वनडे में 22 विकेट चटकाए। उन्होंने सौराष्ट्र और बंगाल की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला और इंग्लैंड में वार्विकशर व नॉटिंघमशर के लिए भी मैदान में उतरे।

देर से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय करियर

दिलीप दोशी ने 32 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, 80 के दशक में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह उस समय भारतीय क्रिकेट संचालन से नाराज़ थे। अपनी क्रिकेट यात्रा को उन्होंने ‘स्पिन पंच’ नामक आत्मकथा में भी दर्ज किया है।

मेलबर्न टेस्ट में निभाई थी अहम भूमिका

साल 1981 में मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनके शानदार स्पेल की बदौलत भारत ने वह ऐतिहासिक मैच जीता था।

#दिलीपदोशी #भारतीयक्रिकेट #क्रिकेटन्यूज #स्पिनबॉलर #DilipDoshi #क्रिकेटदिग्गज