सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : होली के त्योहर को ध्यान में रखते हुए एवं आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कार्यलय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवारा स्थित फर्म अमित नमकीन सेंटर, रेल्वे स्टेशन पावर हाउस रोड भोपाल स्थित फर्म साहू मावा भण्डार, रेल्वे स्टेशन भोपाल क्षेत्र में स्थित फर्म शारदा स्वाद संसार मिष्ठन भण्डार, कटारा हिल्स भोपाल स्थित फर्म परमार डेरी एवं समर्थ डेरी, बंगरासिया भोपाल स्थित, 80 फिट रोड करोंद भोपाल स्थित फर्म महादेव ग्राइंडिंग एवं न्यू भारत टी एण्ड किराना,फर्म भोज कैफे आदि फर्मों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी निर्मताओं, विकताओं को स्वच्छ परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ नमकीन, मिठाई, मावा आदि निर्माण/विक्रय किये जाने के निर्देश टीम ने दिये। अमित नमकीन सेंटर से मिलक केक एवं राकेश प्रीमियम स्नैक्ड, महादेव ग्राइंडिंग से लाल मिर्च पवाडर, न्यू भारत टी एण्ड किराना से सरसों का तेल, साहू मावा भण्डार से मावा एवं घी, शारदा स्वाद संसार मिष्ठान भण्डार बर्फी एवं खुरमे, परमार डेरी से दूध, समर्थ डेरी से टोस्ट एवं पनीर, भोज कैफे से छोला, भटूरे, तेल, मैदा के नमूने जॉच हेतु लिये गये सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किये गये हैं। जांच परिणामों के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम,2006 के अन्तर्गत विधि अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
#खाद्य_सुरक्षा #निरीक्षण_अभियान #स्वच्छता_जांच #खाद्य_गुणवत्ता #स्थानीय_समाचार