सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Flipkart का सबसे बड़ा एनुअल सेल Big Billion Days 2025 भारत में 23 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस साल सेल में iPhone 16 सीरीज को लेकर खास क्रेज देखने को मिलेगा। खासकर iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल्स पर शानदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स उपलब्ध होंगे।
iPhone 16 का 128GB वेरिएंट अब सेल में 51,999 रुपये में मिलेगा, जबकि लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये था। इसके 256GB और 512GB वेरिएंट्स क्रमशः 61,999 रुपये और 81,999 रुपये में उपलब्ध होंगे।
iPhone 16 Pro (128GB) का शुरुआती लॉन्च प्राइस 1,19,900 रुपये था, लेकिन Flipkart Big Billion Days 2025 में यह 74,900 रुपये में मिलेगा। वहीं, iPhone 16 Pro Max अब 94,900 रुपये में बेचा जाएगा। इन दोनों मॉडल्स पर अतिरिक्त 5,000 रुपये का कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे इफेक्टिव प्राइस क्रमशः 69,900 रुपये और 89,900 रुपये होगी।
सेल के दौरान यूज़र्स को नो-कॉस्ट EMI, UPI-बेस्ड ऑफर्स, एक्सचेंज डील और Pay Later सर्विस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। Flipkart Plus कस्टमर्स के लिए SuperCoins ऑफर भी उपलब्ध है।
Apple ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने के बाद iPhone 16 Pro और Pro Max को बंद कर दिया था, इसलिए यह सेल यूज़र्स के लिए इन प्रीमियम हैंडसेट्स को खरीदने का शानदार मौका साबित होगी।
#iPhone16Pro #FlipkartSale #BigBillionDays #iPhone16ProMax #डिस्काउंटऑफ़र