सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एसएआई सीआरसी भोपाल द्वारा आयोजित फिट इंडिया कार्निवल का शुभारंभ टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में अत्यंत उत्साह के साथ हुआ। यह कार्निवल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर भर से बड़ी संख्या में फिटनेस प्रेमियों, युवाओं और परिवारों ने भाग लिया। कार्निवल का औपचारिक उद्घाटन माननीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री विश्वास सारंग द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में एसएआई सीआरसी भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक सिंह चौहान (आईटीएस) तथा मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक बी. एस. यादव भी उपस्थित रहे। कार्निवल के कार्यक्रम में जनता की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। आगंतुकों ने विभिन्न आकर्षक फिटनेस एवं मनोरंजक गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर गेम जोन, फन जोन तथा वर्चुअल रियलिटी जोन स्थापित किए गए थे, जिनका उद्देश्य लोगों को रोचक और सहभागितापूर्ण तरीके से फिटनेस के प्रति जागरूक करना था।

कार्निवल में सांस्कृतिक और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। इस दौरान मल्लखंब के प्रदर्शन, पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियां तथा संगीत बैंड की जीवंत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया और दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा। जनता की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ कार्निवल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है, जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड एवं टेलीविजन अभिनेता अभिनव शुक्ला उपस्थित रहकर प्रतिभागियों से संवाद करेंगे तथा फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को आगे बढ़ाएंगे।

#फिटइंडियाकार्निवल #टीटीनगरस्टेडियम #भोपालसमाचार #फिटइंडियाअभियान #स्वस्थभारत #फिटनेसजागरूकता #खेलआयोजन #योगऔरफिटनेस #युवासक्रियता #स्वस्थजीवनशैली