ITDC India e-Press / Agencies
कोरबा कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत ईमली छापर में निवास करने वाले फल व्यवसायी शशि मिश्रा के फल गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई आनन-फानन में पड़ोसियों के द्वारा आग पर पानी डाला गया परंतु आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया
फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। फल व्यवसायी के अनुसार उसे इस आगजनी मे लगभग 50000 का नुकसान हो गया है। बताया जा रहा है कि विद्युत कनेक्शन में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और यह आग लग गई गनीमत की बात यह रही कि जिस समय आग लगा वहां पर आसपास कोई परिवार का सदस्य नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।