सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के बी.टेक तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए भाभा विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

जिसमें .बी.टेक तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रीती यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुमित पाठक,अभिषेक सिंह और आयूष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इस अवसर पर भाभा विश्वविद्यालय के प्रती कुलगुरु डॉक्टर एन के अग्रवाल अधिष्ठाता अशोक झाला, विभाग प्रमुख सुरेश गावंडे ने टॉपर छात्रों को ट्रॉपी के साथ सम्मानित किया किया एवं सभी छात्रों का हौसला बढ़ाया।इस अवसर पर सीईओ प्रसाद पिल्लई ,कुलपति दिलीप कुमार डे, कुल सचिव श्याम पाटकर, प्राचार्य तृप्ति अर्जरिया एवं समस्त विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

#भाभा_विश्वविद्यालय #बीटेक_परिणाम #शैक्षणिक_उपलब्धि #उत्कृष्ट_परिणाम #तकनीकी_शिक्षा #छात्र_सफलता