सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के रिश्ते की अफवाहें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईशा ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट किया कि वे और हार्दिक कुछ समय के लिए बात कर रहे थे, लेकिन ये रिश्ता कभी डेटिंग तक नहीं पहुंचा।

ईशा ने कहा, “वो मेरे टाइप के इंसान थे, लेकिन हमें जल्दी समझ आ गया कि हम दोनों साथ नहीं हैं। हमारे बीच कुछ बातचीत हुई थी, लेकिन हम कभी एक कपल नहीं बने।”

2019 की पुरानी अफवाह फिर आई चर्चा में

2019 में ‘कॉफी विद करण’ शो में हार्दिक पांड्या के विवादित बयानों के बाद उनका नाम ईशा गुप्ता से जोड़ा गया था। जब ईशा से हार्दिक के कमेंट्स पर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा, “किसने कहा कि वो मेरे दोस्त हैं?” साथ ही महिलाओं की तुलना पुरुषों से किए जाने पर उन्होंने कहा, “महिलाएं हर मामले में श्रेष्ठ हैं।”

कपल बनने की कोई संभावना नहीं थी

जब ईशा से पूछा गया कि क्या भविष्य में वे हार्दिक संग कपल बन सकती थीं, तो उन्होंने जवाब दिया, “शायद हो सकता था, लेकिन लगता है कि ऐसा होना नहीं था। उस समय हार्दिक विवादों में थे और हमारी बातचीत भी बंद हो चुकी थी।”

ईशा गुप्ता फिलहाल अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जबकि हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में अपनी वापसी और फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

#ईशा_गुप्ता #हार्दिक_पांड्या #सेलिब्रिटी_खुलासा #बॉलीवुड_अफेयर #इंटरव्यू