सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   : अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉनजीनो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। CNN के मुताबिक उन्होंने इस पर विचार भी शुरू कर दिया है।

इसके पीछे जेफरी एपस्टीन केस से जुड़ी फाइलों के खुलासे पर व्हाइट हाउस, FBI और अमेरिका के न्याय विभाग (DOJ) के बीच चल रहा विवाद बड़ी वजह माना जा रहा है।

बॉनजीनो और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी के बीच इस सप्ताह एक तेज बहस के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है।

बुधवार को FBI डायरेक्टर काश पटेल, बॉनजीनो, बॉन्डी और ट्रम्प की चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स की बैठक हुई। रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में यह विवाद खुलकर सामने आया।

शुक्रवार को वे दफ्तर नहीं पहुंचे, जिससे उनके इस्तीफे की अटकलें और तेज हो गईं। (फाइल फोटो)
शुक्रवार को वे दफ्तर नहीं पहुंचे, जिससे उनके इस्तीफे की अटकलें और तेज हो गईं। (फाइल फोटो)

अटॉर्नी जनरल पॉम बॉन्डी और FBI के बीच विवाद बढ़ा

बुधवार को हुई बैठक में यह सवाल किया गया कि क्या FBI की तरफ से एक मीडिया रिपोर्ट लीक की गई थी जिसमें दावा किया गया कि एजेंसी और अधिक जानकारी सार्वजनिक करना चाहती थी, लेकिन जस्टिस डिपार्टमेंट ने रोक दिया। हालांकि, बॉनजीनो ने इस रिपोर्ट को लीक करने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने उस रिपोर्ट के समर्थन में दिए गए बयान पर हस्ताक्षर भी नहीं किए।

बॉनजीनो और काश पटेल महीनों से बॉन्डी से नाराज थे। बॉन्डी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि FBI अभी भी मामले की समीक्षा कर रही है, जबकि वह जांच पहले ही न्याय विभाग को सौंप दी गई थी। इस लेकर नाराजगी और बढ़ गई।

बॉनजीनो की नाराजगी का एक और कारण 10 घंटे का एक निगरानी वीडियो है। वीडियो में 1 मिनट की क्लिप गायब थी, जिससे साजिश की अटकलें फैल गईं। इसके लिए बॉनजीनो को जिम्मेदार ठहराया गया।

मस्क ने ट्रम्प का नाम एप्स्टीन केस में उछाला था

टेस्ला के CEO मस्क ने 5 जून को सनसनीखेज दावा करते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जेफरी एपस्टीन की फाइलों में शामिल है।

मस्क ने X पर लिखा था- अब बड़ा खुलासा करने का टाइम है। डोनाल्ड ट्रम्प का नाम एपस्टीन फाइलों में हैं। यही वजह है कि इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया। डोनाल्ड ट्रम्प, आपका दिन शुभ हो।

एक अन्य पोस्ट में कहा- इस पोस्ट को भविष्य के लिए नोट कर लें। सच्चाई सामने आएगी। हालांकि, बाद में मस्क ने वो पोस्ट डिलीट कर दी थी और माना कि वह हद से ज्यादा बोल गए थे।

#एप्स्टीन #सेक्सस्कैंडल #डोनाल्डट्रम्प #ट्रम्पप्रशासन #अमेरिकासमाचार #वैश्विकसमाचार