सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजिज लिमिटेड ने अपना आईपीओ जारी किया है, जो प्री डिज़ाइन्ड स्टील बिल्डिंग्स और प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर्स बनाने में विशेषज्ञ है। 24 सितंबर को खुला यह आईपीओ दो दिन में 60% सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल निवेशकों के लिए आखिरी मौका 26 सितंबर को है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹194 से ₹204 तय किया है। ईपैक के एमडी संजय सिंघानिया के अनुसार, कंपनी ने पिछले वर्षों में औसतन 55% की सालाना ग्रोथ हासिल की है, जबकि इंडस्ट्री का औसत केवल 8-10% रहा। कंपनी के पास नोएडा, हैदराबाद और विजाग में डिजाइन सेंटर और ग्रेटर नोएडा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश में फैक्ट्रियां हैं। आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल उत्पादन क्षमता बढ़ाने, इंसुलेटेड सैंडविच पैनल वॉल्स की प्लांट स्थापना और कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा।
ईपैक का मॉडल समय बचाने और लागत कम करने में सक्षम है। बड़ी बिल्डिंग और वेयरहाउस केवल 1-2 दिन में तैयार हो सकते हैं। कंपनी अगले वर्षों में टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी मार्केटिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ाने पर ध्यान देगी। ईपैक ने पहले ही बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट का निर्माण प्रीफैब्रिकेटेड टेक्नोलॉजी से किया है। आईपीओ के बाद कंपनी का लक्ष्य लंबी अवधि में निवेशकों को बेहतर रिटर्न देना है।