सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मनोरंजन जगत में मलिक परिवार का विवाद लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस विवाद पर दिग्गज संगीतकार और गायक अनु मलिक (Anu Malik) ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उनका बयान उस समय आया है जब उनके भतीजे और लोकप्रिय सिंगर अमाल मलिक (Amaal Malik) ने सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है।
ज्ञात हो कि कुछ समय पहले अमाल ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने चाचा अनु मलिक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से परिवार में तनाव की बातें सामने आईं। हालांकि अब अनु ने साफ शब्दों में कहा है कि परिवार उनके लिए सबसे ऊपर है।
इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा साझा किए गए वीडियो में अनु कहते नजर आए— “डब्बू मलिक और अबू मलिक सिर्फ मेरे भाई नहीं बल्कि मेरे जिगर के टुकड़े हैं। रही बात उनके बच्चों की, तो वो हमारी जान हैं और हमेशा रहेंगे। किसी को गुस्सा आता है तो वह मोहब्बत का गुस्सा है। हम लोग एक थे, एक हैं और हमेशा एक रहेंगे।”
अनु मलिक के इस बयान से साफ है कि परिवार में भले ही मतभेद रहे हों, लेकिन रिश्तों की मजबूती उनके लिए सर्वोपरि है। अमाल मलिक के बिग बॉस 19 में शामिल होने के बाद यह विवाद एक बार फिर चर्चा में है, मगर अनु का यह जवाब फैन्स के दिल को छू गया है।
#अनुमलिक #अमालमलिक #बिगबॉस19 #परिवारविवाद #बॉलीवुड