सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर 4 विकेट की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम हैं। आज पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलना है। उसे अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के अंदर टारगेट हासिल करना होगा।

दूसरी ओर ग्रुप-1 में भारत और वेस्टइंडीज मैच क्वार्टर फाइनल जैसा हो गया है। 1 मार्च को कोलकाता में होने वाले इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

#इंग्लैंडक्रिकेट #पाकिस्तानक्रिकेट #टूर्नामेंटअपडेट #क्रिकेटसमाचार #अंकतालिका #सेमीफाइनलदौड़