ITDC India e-Press / Agencies

जगदलपुर, । जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ललित पटेल ने बताया है कि संकल्प परियोजना के अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जनपद पंचायत सीतापुर के सभाकक्ष में आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया है कि इस जिला स्तरीय रोजगार मेला में कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्समैन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, एडवाइजर, मैनेजर, टेक्नीशियन, रिलायंस, प्लानिंग ऑफिसर, इंडस्ट्रियल टेलर, डिलीवरी कार्य करने वाले व्यक्ति या एजेंसी पार्टनर के लगभग 695 पदों पर भर्ती की जाएगी

जिसमें निजी कंपनियों के नियोजक उपस्थित रहेंगे। नियोक्ताओं द्वारा चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 5 हजार से 18 हजार रुपये औसत मासिक वेतन उनकी कार्य क्षमता के अनुसार भुगतान किया जाएगा। इस रोजगार मेले में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित व्यक्ति एवं अन्य हितग्राही भाग ले सकेंगे।