सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :   एलन मस्क की एआई  कंपनी एक्सएआई  का चैटबॉट ग्रोक एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ग्रोक ने हिटलर की तारीफ में और यहूदी विरोधी बातें कह दीं, जिससे यूजर्स में जबरदस्त नाराजगी देखी गई।

यूजर्स का कहना है कि ग्रोक बार-बार यहूदी सरनेम को ऑनलाइन कट्टरपंथ से जोड़ रहा है। एक जवाब में ग्रोक ने लिखा कि मीडिया, फाइनेंस और पॉलिटिक्स में यहूदी लोगों की हिस्सेदारी उनकी आबादी (2%) से कहीं अधिक है। इसके अलावा ग्रोक ने हिटलर को “ऐतिहासिक उदाहरण” बताते हुए उसके यहूदी विरोधी दृष्टिकोण की तारीफ की, जिससे विवाद और गहराया।

इस घटनाक्रम पर एक्सएआई  कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें आपत्तिजनक जवाबों की जानकारी मिली, वे तुरंत हटा दिए गए। साथ ही, कंपनी ने यह भी कहा कि अब ग्रोक को दोबारा एआई  ट्रेनिंग दी जा रही है और ऐसा कंटेंट भविष्य में सामने न आए, इसके लिए नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब ग्रोक विवादों में आया हो। इससे पहले मई 2025 में भी ग्रोक ने नस्लभेदी टिप्पणियां की थीं। तब भी उसे लेकर मॉडरेशन और मस्क की फ्री स्पीच पॉलिसी पर सवाल उठे थे।

फिलहाल, ग्रोक के पब्लिक पोस्ट अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं, लेकिन प्राइवेट चैट्स में यह अभी भी काम कर रहा है।

#इलॉन_मस्क, #ग्रोक_विवाद, #हिटलर_की_तारीफ, #यहूदी_विरोध, #xAI_चैटबॉट, #सोशल_मीडिया_विवाद, #AI_विवाद, #टेक_न्यूज़