सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा मोड़ तब आया जब टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिका पार्टी नाम से तीसरी राजनीतिक पार्टी बनाने का विचार सार्वजनिक किया। यह एलान उन्होंने 4 जुलाई को, अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक सर्वे पोस्ट के जरिए किया।
एलन मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा, “क्या हमें अमेरिका पार्टी बनानी चाहिए?”
इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अमेरिकी टू पार्टी सिस्टम—रिपब्लिकन और डेमोक्रेट—को सीधे चुनौती देने की पहल की है।
मस्क का यह कदम उस वक्त सामने आया है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपना नया प्रस्ताव ‘ब्यूटीफुल बिल’ पेश किया, जिसे कई लोगों ने विवादास्पद बताया है। मस्क ने अप्रत्यक्ष रूप से इस बिल का विरोध करते हुए नई पार्टी की आवश्यकता पर जोर दिया।
उनके इस सर्वे पर लाखों प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा, “टेस्ला और स्पेसएक्स की तरह, ये विचार भी शुरुआत में असंभव लगता है लेकिन अगर मस्क इसे सफल बना पाए तो यह अमेरिकी राजनीति की दिशा बदल सकता है।”
हालांकि, अमेरिकी इतिहास में तीसरी पार्टियों का प्रभाव सीमित रहा है। फिर भी मस्क जैसे प्रभावशाली बिजनेसमैन की एंट्री से 2026 और 2028 के चुनावों की सियासी तस्वीर जरूर बदल सकती है।
अब देखना यह होगा कि मस्क इस विचार को कितना गंभीरता से आगे बढ़ाते हैं और क्या यह टू पार्टी सिस्टम को तोड़ पाने में सफल हो पाएगा।
#एलन_मस्क, #अमेरिका_की_राजनीति, #तीसरी_पार्टी, #डोनाल्ड_ट्रंप, #ब्यूटीफुल_बिल, #राजनीतिक_भूचाल, #अमेरिका_पार्टी, #एक्स_पोस्ट