सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एसआईआर ऑब्जर्वर भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, वाणिज्य विभाग ब्रजमोहन मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण # एसआईआर-2026 की अद्यतन जानकारी के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन प्रचलित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के दौरान भोपाल जिले में # एसआईआर की अद्यतन प्रगति की जानकारी एवं राजनैतिक दलों से चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल जिले में 07 विधानसभाओं में 72.73% मैपिंग का कार्य हो चुका है। जिले में 6.41% मतदाता ऐसे हैं जो मैपिंग में दर्ज हैं सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है की मैपिंग में दर्ज मतदाताओं का री-वेरिफिकेशन किया जाए। इसके लिए कलेक्टर, एसडीम, तहसीलदार सहित पूरा एसएआर का अमला फील्ड में जाकर डोर टू डोर मतदाताओं का पुनरीक्षण कर सूची में नाम दर्ज कर रहे हैं। भोपाल के सभी ऐसे मतदाताओं से अपील है कि जिन्होंने अपने गणना पत्रक फॉर्म जमा नहीं किए हैं वह अपने फॉर्म जमा कर दें ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची में दर्ज होने से वंचित न रहे, किसी भी मतदाता का नाम ना छूटे, मतदाता सूची शुद्ध हो, इसके लिए जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। साथ ही एसडीआर सूची को सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई है साथ ही ना मैपिंग की जानकारी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जा रही है

सभी बीएलओ एवं बीएलए मिलकर जिले के मतदाताओं की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनसुविधा बढ़ाने के कई सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिनमें बीएलओ और एईआरओ की बैठकों के स्थानों को इस प्रकार निर्धारित करने पर जोर रहा कि मतदाताओं को दावा–आपत्ति प्रक्रिया के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी सार्थक सुझावों को लागू किया जाएगा, ताकि संपूर्ण प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी बन सके। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड तथा डुप्लीकेट प्रविष्टियों की भी समीक्षा की गई है और इनसे संबंधित आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। यदि कोई मतदाता स्वयं आकर निर्धारित समय में दावा प्रस्तुत करता है, तो उसके नाम को भी नियमानुसार अपडेट किया जाएगा। कौशलेंद्र सिंह ने भोपाल जिले के सभी मतदाताओं के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि जो भी मतदाता अनमैप्ड हैं या एसजीडी सूची में जिनका नाम अपडेट होना है वे शीघ्र अपना दावा प्रस्तुत करें, ताकि निर्वाचन कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूर्ण हो सके। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन करते हुए आगामी चरणों को भी जिले में सर्वोत्तम तरीके से सफलतापूर्वक निर्धारित समय में संपादित किया जाएगा।
#निर्वाचनआयोग #राजनीतिकदल #चुनावबैठक #लोकतंत्र #चुनावसमाचार