सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक ड्रामा फिल्मों का सिलसिला लगातार जारी है और अब दर्शकों के लिए एक और भावनात्मक प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा। उनकी नई फिल्म एक दीवाने की दीवानियत का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है।
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि हर्षवर्धन राणे पहले सनम तेरी कसम जैसी इमोशनल रोमांटिक फिल्म में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत चुके हैं। इस बार उनकी जोड़ी सोनम बाजवा के साथ नजर आएगी, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
फिल्म एक दीवाने की दीवानियत पहले 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट घोषित की है। यह फिल्म अब 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि इस फिल्म का सीधा मुकाबला मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी थामा से होगा, जो 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। थामा में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
दोनों फिल्मों के बीच यह क्लैश बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला साबित हो सकता है। एक तरफ जहां थामा दर्शकों को डर और हंसी का कॉम्बो देगी, वहीं एक दीवाने की दीवानियत रोमांस और इमोशन्स से भरपूर होगी।
#एकदीवानेकीदीवानियत #हर्षवर्धनराणे #सोनमबाजवा #रोमांटिकड्रामा #दीवालीरिलीज