सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच में बड़ा मोड़ आ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निजी निवास पर छापा मारा। इसकी जानकारी स्वयं भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दी, उन्होंने लिखा- “साहेब ने ईडी भेज दी।”

यह कार्रवाई राज्य में हुए कथित आबकारी घोटाले की जांच का हिस्सा है, जो पहले 2100 करोड़ रुपये का बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका आकार बढ़कर 3200 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पहले ईडी ने होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापा मारा था। विजय अग्रवाल को भूपेश बघेल का करीबी बताया जाता है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने विजय अग्रवाल के गोवा और दिल्ली स्थित परिसरों पर भी छापेमारी की थी, जहां से 70 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी। अब, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर हुई कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे बदले की राजनीति बताया है, जबकि ईडी का कहना है कि वह केवल वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।

#ईडी #भूपेशबघेल #छत्तीसगढ़ #शराबघोटाला #पूर्वमुख्यमंत्री #भिलाई #राजनीति #कांग्रेस #EDRaid #LiquorScam