सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उसके मालिक अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई समेत देशभर में करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के लोन अकाउंट को ‘फ्रॉड’ घोषित किए जाने के कुछ ही दिन बाद की गई।
भारतीय स्टेट बैंक ने 23 जून 2025 को रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड को पत्र भेजकर उसके 31,580 करोड़ रुपये के लोन अकाउंट को फर्जी करार दिया था। बैंक ने आरोप लगाया कि इस लोन राशि का बड़ा हिस्सा—करीब 13,667 करोड़ रुपये—दूसरी कंपनियों के लोन चुकाने में खर्च किया गया, जबकि 12,692 करोड़ रुपये रिलायंस ग्रुप की अन्य कंपनियों को ट्रांसफर किए गए, जो नियमों के खिलाफ है।
बैंक ने यह भी बताया कि वह जल्द ही इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को शिकायत सौंपेगा। इसके अलावा, अनिल अंबानी के खिलाफ पर्सनल इन्सॉल्वेंसी की कार्रवाई नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, मुंबई में चल रही है।
फॉरेंसिक ऑडिट में फंड के दुरुपयोग और लोन की शर्तों के उल्लंघन की पुष्टि के बाद SBI ने यह कदम उठाया। अब ईडी द्वारा की गई छापेमारी से इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई तेज होने की संभावना है।
#अनिल_अंबानी #ईडी_छापेमारी #प्रवर्तन_निदेशालय #आर्थिक_जांच #बिजनेस_न्यूज