सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रसायनशास्त्र, प्राणीशास्त्र विभाग और नेचर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बी.एस.सी. एवं एम.एस.सी. के विद्यार्थियों के लिए आयोजित “ईको एनालिटिकल स्टडीज” कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे 35 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दी।
कार्यशाला के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने इन क्षेत्रों में उभरते अवसरों, अनुसंधानो और विविध करियर संभावनाओं पर छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. शाजिया खान, डीन साइंस, ने ईको एनालिटिकल अध्ययनों की उपयोगिता पर प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक संबोधन दिया। डॉ. हर्षा प्रेमचंदानी, विभागध्यक्ष, रसायनशास्त्र ने जल विश्लेषण में पी.एच., भौतिकदृरासायनिक गुणों, टर्बिडिटी, घुलित ऑक्सीजन, कुल कठोरता, क्षारीयता, विद्युत चालकता एवं क्लोराइड मात्रा का विस्तृत विवरण देकर प्रयोग करवायें।
डॉ. माधवी गौड़, विभागध्यक्ष, प्राणीशास्त्र विभाग, ने मृदा एवं वर्मी कम्पोस्ट विशलेशण पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इसके पश्चात डॉ. शांता बेलानी, सह.प्रध्यापक, रसायन विभाग ने अम्ल-क्षार सिद्धांत, पी.एच.तथा बफर विलयन से संबंधित मूलभूत अवधारणाओं का सरल व स्पष्ट परिचय दिया। और साथ ही जल और मृदा के विभिन्न नमूने में धनायन एवं ऋणायन का विशलेषण, पी.एच., टी.डी.एस. जैसे मापदंड और मृदा का जांच कराई।
आदरणीय हीरो भाउजी एंव प्रचार्या डाॅ. डालिमा पारवानी ने दोनो विभागो को इस कार्यशाला के लिए बधाई एवं उत्साहवर्धन किया।

#ईकोएनालिटिकलस्टडीज #जलविश्लेषण #मृदाविश्लेषण #पर्यावरणकार्यशाला #वैज्ञानिकअध्ययन #इकोस्टडीज