सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डीआरएम पंकज त्यागी द्वारा संबधित अधिकारियों के साथ व्यावरा राजगढ़ के प्री नॉन इंटरलाकिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस स्टेशन पर रेललाइन को भोपाल-रामगंजमंडी नई रेल लाइन परियोजना से जोड़ने के लिए प्री नॉनइंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा हैं।
डीआरएम ने व्यावरा राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्री नान इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर सभी संरक्षा पहलुओं को परखा एवं यार्ड रिमाडलिंग कार्य से संबंधित सभी मानकों की जानकारी ली। साथ ही गाड़ी संचालन से जुड़े स्टेशन मास्टर पैनल की कार्यप्रणाली की जाँच की।
व्यावरा राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध मूलभूत यात्री सुविधाओं का भी डीआरएम द्वारा अवलोकन किया गया।
साथ ही अमृत भारत योजना के तहत इस रेलवे स्टेशन का कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान व्यावरा राजगढ़ स्टेशन पुनर्विकास कार्य एवं उनकी गुणवत्ता को बारीकी से जाँचा।
इस निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर (समन्वय) दिनेश कुमार कलामे, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम), मुख्य परियोजना प्रबंधक(निर्माण) एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
#डीआरएम #व्यावरा_राजगढ़ #रेलवे_स्टेशन #प्री_नॉन_इंटरलॉकिंग #रेलवे_निरीक्षण