सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ रानी कमलापति से इटारसी रेल खंड का निरीक्षण किया गया।
डीआरएम ने इटारसी ने विशेष रूप से इटारसी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण, खानपान स्टालों की जाँच, साफ-सफाई, त्योहारों के मद्देनजर यात्री सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि की गहन जाँच की। संबधित अधिकारियों को विशेष रूप से त्योहारी सीजन को देखते हुए इटारसी स्टेशन पर समुचित यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इसके अतिरिक्त डीआरएम ने इटारसी एसी शेड एवं डीजल शेड का भी निरीक्षण किया। एसी शेड में लोको पायलटों को सिमुलेटर कक्ष में दी जाने वाली ट्रेनिंग का अवलोकन किया।
निरीक्षण दौरे पर डीआरएम ने इटारसी में स्थित रनिंग रूम में लोको पायलटो को मुहैया की जाने वाली सुविधाओं की भी जाँच की जिससे रनिंग स्टाफ को ट्रेन संचालन के पश्चात् रनिंग रूम में
डीआरएम ने रनिंग रूम में खाने की गुणवता की भी जाँच की एवं स्वमं खाना का स्वाद भी लिया गुणवत्ता संतोषजनक पाया।


डीआरएम ने इटारसी से रानी कमलापति निरीक्षण के दौरान गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद- सहरसा एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में अनअप्रूव पानी की बोतल पायी जिसे तत्काल डिस्पोजल करने के निर्देश दिए साथ ही इस ट्रेन में आन बोर्ड सफाई कमचारियों के पहचान पत्र की भी जाँच की एवं साफ-सफाई की सुनिश्चिति के निर्देश दिए।


इस निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर (टीआरएस) एम डी कोरी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर जितेन्द्र श्रीवास्तव, मंडल इंजीनियर (दक्षिण) मोहित साहू एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

#डीआरएमपंकजत्यागी #रेलनिरीक्षण #रानीकमलापती #इटारसी #रेलवेसमाचार #भोपालरेलवेजोन