सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रति वर्ष की भांति संविधान दिवस के उपलक्ष्य में अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेन्द्र बघेल नें डीआरएम कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

जिसके तहत एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर सभी ने नैतिक मूल्यों तथा आदर्शो का पालन करने की शपथ ली। समस्त भोपाल मंडल में संविधान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारीगण मौजूद रहे।
#डीआरएमकार्यालय #संविधानदिवस #शपथसमारोह #लोकतंत्र #नागरिकजिम्मेदारी #कर्मचारीउत्सव #सिविकअवेयरनेस