सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मण्डल रेल प्रबन्धक पंकज त्यागी द्वारा ड्यूटी के दौरान सतर्कता, सूझ-बूझ एवं सजगता का परिचय देते हुए अक्टूबर एवं नवम्बर माह में संभावित असामान्य घटनाओं को टालने वाले 10 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं संरक्षा नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित 10 रेलकर्मी:
लोकेश कुमार (उप स्टेशन प्रबंधक, पीलीघटा), रमाकान्त गुप्ता (उप स्टेशन प्रबंधक, बीना), संतोष कुमार (उप स्टेशन प्रबंधक, धरमकुंड), भूषण भंगालें (उप स्टेशन प्रबंधक, बुधनी), ओम प्रकाश मीना (गुड्स ट्रेन मैनेजर, बीना), अनुज खरे (गुड्स ट्रेन मैनेजर, बीना), विनोद कुमार (प्वाइंट्समेन, पीलीघटा), राजकुमार मीना (प्वाइंट्समेन, पीलीघटा), पुष्पेन्द्र सिंह (ट्रैकमेन, भोपाल–इटायाकलां), धर्मेन्द्र सिंह (ट्रैकमेन, भोपाल–इटायाकलां)
इन रेलकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ, सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रशंसनीय कार्य किया है। जिसमें लोकेश ने साबरमती एक्सप्रेस में ब्रेक बाईडिंग को खतरा हाथ सिग्नल दिखाकर संभावित खतरे से बचाया, रमाकांत ने गाडी संख्या 05325 मुम्बई स्पेशल में A-1 कोच से असामान्य आवाज से संभावित आग के खतरे से बचाया, संतोष मालगाड़ी को हाट एक्सेल के खतरे से बचाया, भूषण ने मालगाड़ी को व्हील जाम के खतरे से बचाया, ओम प्रकाश ने बीना में मालगाड़ी के एक्सल स्प्रिंग में आग के खतरे से बचाया, अनुज ने मालगाड़ी के हाट एक्सल वैगन को गाड़ी से अलग कर संभावित खतरे से बचाया, विनोद ने मालगाड़ी के असामान्य वैगन को संभावित घटना से बचाया, राजकुमार ने भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को ब्रेक बाईन्डिंग के खतरे से बचाया, पुष्पेन्द्र और धर्मेन्द्र ने रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग क्रैक को समय रहते सूचित करते हुए सतर्कता से संभावित दुर्घटना से बचाया।
इनके प्रयासों से न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा हुई। रेल प्रशासन कर्मचारियों के समर्पण, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करता है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने कर्मचारियों के उत्साह, सजगता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए रेलकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) रामेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#डीआरएम #संरक्षा_अवार्ड #रेलकर्मी #भारतरैलवे #रेलवे_समाचार