सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में अजय देवगन अपने परिवार को बचाने के लिए नई चुनौती का सामना करते नजर आ रहे हैं। इस बार कहानी में सस्पेंस के साथ बदले की भावना भी प्रमुख दिखाई दे रही है। ट्रेलर में तब्बू एक बार फिर मीरा देशमुख की भूमिका में नजर आती हैं। अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए मीरा नए सबूतों के साथ विजय के सामने चुनौती खड़ी करती हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब क्राइम ब्रांच के नए एसपी की एंट्री होती है। इस किरदार को अभिनेता जयदीप अहलावत निभा रहे हैं। उनकी एंट्री ने ट्रेलर को और ज्यादा रोमांचक बना दिया है।
फिल्म में विजय के सामने इस बार पहले से ज्यादा बड़ा खतरा दिखाई दे रहा है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि परिवार को बचाने के लिए विजय फिर कोई ऐसा प्लान बना सकता है, जो पूरी कहानी की दिशा बदल दे। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन समेत फ्रेंचाइजी के प्रमुख कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अजय #वगन #वकर